Elections news

आजमगढ़: सपा के गढ़ में एमवाई समीकरण को तोड़ते हुए निरहुआ ने लहराया भगवा, तीन प्रत्याशियों को छोड़ किसी की नही बची जमानत

आजमगढ़ लोकसभा: उत्तर प्रदेश में रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ में कमल खिल गया। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में मुलायम परिवार के धर्मेंद्र यादव को हराकर जीत हासिल की।

उपचुनाव में तीन प्रत्याशियों को छोड़कर शेष प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। सपा, बसपा और भाजपा प्रत्याशियों को छोड़कर अन्य प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए कुल मतदान का छठवां हिस्सा भी नहीं मिल सका। चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे।

सपा के गढ़ में एमवाई समीकरण को तोड़ते हुए निरहुआ ने भगवा लहरा दिया। उन्हें 8679 मतों से विजयी घोषित किया गया। भाजपा को कुल 312768, सपा को 304089 बसपा को 266210 मत मिले। 13 प्रत्याशी मैदान में थे। सपा, बसपा और भाजपा को छोड़कर अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

आजमगढ़ सीट पर 1989 के बाद से सपा और बसपा का दबदबा रहा है। एक बार रमाकांत यादव ने 2009 में भाजपा के बैनर तले जीत हासिल की थी। तब कहा गया था कि यह सीट रमाकांत ने अपने दम पर जीती है। निरहुआ की जीत में बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली की भी भूमिका रही। जमाली को जीत भले नहीं मिली, लेकिन उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं में सेंधमारी कर सपा को कमजोर कर दिया। जबकि, सपा इस मुगालते में थी कि उसका एमवाई फैक्टर फेल नहीं होगा।
प्रत्याशियों केे मिले मतों का विवरण
प्रत्याशी                        मिले मत
दिनेश लाल यादव           312768
धर्मेंद्र यादव                    304089
शाह आलम                   266210
अमरावती                      1743
जयनाथ चौहान              1952
धीरज श्रीवास्तव             2935
रविंद्रनाथ शर्मा                2597
सरवर अली                    1519
अंबरीष कुमार विजयता   1515
पंकज कुमार यादव         1249
रमाकांत यादव               2535
राजीव तलवार               2549
वीरेंद्र कुमार निषाद         2377

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top