
थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज: होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र बृजमनगंज में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों में कस्बा बृजमनगंज, लेदवा, सहजनवा बाबू रोड, गुजरौलिया, लेहरा स्टेशन, बेलनहवा, कस्बा धानी तथा बांग्ला चौराहा होते हुए थाने तक निकाला गया। इस दौरान थाना बृजमनगंज के पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल एवं थाना मोबाइल वाहनों के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा उत्पन्न करना रहा। पुलिस द्वारा नागरिकों से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई।