India

ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल: ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया उद्घाटन, मिलेगी राहत क्योंकि अब आपस में जुड़ेंगे सभी मंत्रालय

सेवा पोर्टल: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने  सोमवार को प्रसारण (ब्रॉडकास्ट) सेवा पोर्टल का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ऑनलाइन पोर्टल प्रसारण (ब्रॉडकास्ट) सेवा पोर्टल सोमवार से औपचारिक रूप से काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत सरकार की ओर से जरूरी किसी भी तरह की अनुमति और स्वीकृति प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस सेवा की शुरुआत की।ठाकुर ने कहा कि यह सेवा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगी। ठाकुर ने कहा कि यह पोर्टल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन के मंत्र को अमली जामा पहनाने के सफर में एक बड़ी छलांग है। उन्होंने कहा कि यह सरल और यूजर फ्रेंडली वेब पोर्टल केवल माउस के एक क्लिक से ब्रॉडकास्टर को सभी समाधान उपलब्ध कराएगा।

यह प्रसारण क्षेत्र में कारोबार करने में आसानी प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम है। यह पोर्टल अन्य मंत्रालयों के साथ भी लिंक होगा। इससे प्रक्रिया में तेजी आएगी और आवेदक ट्रैक कर सकेगा कि उसके आवेदन की स्थिति क्या है। अब प्रसारकों को कोई भी अनुमति पाने के लिए मंत्रालयों के विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे, और वह ऑनलाइन आवेदन और अनुमति प्राप्त कर सकेंगे। अनुमति में परिवर्तन या शुल्क भुगतान की सुविधा भी मिलेगी।

ठाकुर ने कहा कि यह सेवा 900 से अधिक सैटेलाइट टीवी चैनलों, 70 टेलीपोर्ट ऑपरेटरों, 1700 मल्टी-सर्विस ऑपरेटरों, 350 सामुदायिक रेडियो स्टेशनों, 380 निजी एफएम चैनलों और अन्य को सीधे लाभान्वित करके कारोबारी माहौल को बढ़ावा देगा। इस सेवा के नए तेवर और कलेवर इस तरह के आवेदकों के लिए खासे उपयोगी साबित होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top