उपचुनाव 2022: 6 राज्यों की 7 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने की घोषणा, इन सीटों पर होंगे मतदान….

उपचुनाव 2022: छह राज्यों की सात सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार को छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान तीन नवंबर को होंगे जबकि नतीजे छह नवंबर को आएंगे।

बता दें कि अधिसूचना की तारीख सात अक्तूबर होगी। जबकि नामांकन की तारीख 14 अक्तूबर, 17 अक्तूबर  को नामांकन वापस लेने की तारीख है। तीन नवंबर को मतदान होंगे जबकि छह नवंबर को परिणाम आएंगे। बता दें कि महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा के एक-एक विधानसभा सीट पर मतदान होंगे जबकि बिहार के दो विधानसभा सीटों पर मतदान कराए जाएंगे।

विधानसभा उपचुनाव के अलावा इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। इन दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। जल्द ही चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।
यहां👇👇 देखें पूरी सूची…