यूपी: उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रविवार की देर रात मगहर चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में आयोजित शादी समारोह में गए हुए थे, इस दौरान कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और उनके समर्थकों पर कुछ लोगो ने हमला कर दिया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। वहां पर मौजूद समर्थक व सुरक्षा कर्मी उन्हें लेकर आनन फानन में जिला अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव ऊर्फ कवि, दुर्गविजय यादव, अभिषेक यादव पीएसी सिपाही, सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, सुभाष यादव, दुर्ग विजय यादव एवं कई अन्य अज्ञात के खिलाफ मंत्री के पीएसओ विनोद कुमार यादव के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।
इसके साथ ही चार नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद बेटे सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सरवन निषाद समेत अन्य पार्टी के लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री धरने पर बैठे थे।
अतः मंत्री के पीएसओ की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत सात नामजद अभियुक्तों पर केस दर्ज लिया है। 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।