प्रतापगढ़ : विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 61 सीटों पर मतदान पुरा हो गया। इसी बीच खबर आई थी कि कुंडा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। 50 की संख्या में रहे लोगों ने पथराव किया है। तीन राउंड फायरिंग भी की गई है।
कुंडा विधानसभा क्षेत्र के रयापुर पोलिंग बूथ पर रविवार को मतदान के दौरान सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के पोलिंग एजेंट को गाड़ी में भरकर उठा ले जाने और पीटकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पूर्व मंत्री और कुंडा के निवर्तमान विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के खिलाफ कुंडा कोतवाली में एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रविवार को रैयापुर मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव के समर्थक राकेश कुमार को कुछ हमलावर गाड़ी में भरकर उठा ले गए थे और मारपीट कर घायल कर दिया था। एजेंट ने राजाभैया के ईशारे पर जनतासत्ता दल लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।