महराजगंज
सिंदुरिया
थाना क्षेत्र के एक गावं की एक युवती ने पुलिस को पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की एक क्लोन बनाकर उस पर गंदे फोटो व सन्देश तथा अश्लील विडिओ अपलोड कर मुझे सामाजिक व मानसिक क्षति पंहुचा रहा है तथा मुझे जानने वाले सगे सम्बन्धियों को अश्लील सन्देश भेज रहा है,पीड़ित युवती ने पत्र मे कहा है की इसके पूर्व हमने एस पी महोदय के कार्यालय मे साइबर सेल मे प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया की पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 419 तथा सुचना प्रद्योगिकी अधिनियम की धारा 67के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।