भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, BCCI ने दी प्रतिक्रिया

फुटबॉल: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला छह जून को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। छेत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दी।

सुनील छेत्री के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया है। बोर्ड ने लिखा, “आपका करियर असाधारण से कम नहीं रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए एक अभूतपूर्व प्रतीक रहे हैं।”

सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने देश के लिए 150 मैचों में 94 गोल किए। इंटरनेशनल गोलस्कोररों की सूची में वह इस समय चौथे स्थान पर हैं। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल (94) करने वाले चौथे खिलाड़ी है। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अली डेई और लियोनेल मेस्सी के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। छेत्री ने अपने शानदार करियर में छह मौकों पर एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता। इसके अलावा उन्हें 2011 में अर्जुन अवॉर्ड और 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *