छठ पूजा: यमुना नदी के प्रदूषित पानी में जहरीले पानी के बीच डुबकी लगातीं और खड़े होकर पूजा करने महापर्व छठ की व्रतियों की तस्वीरें आने के बाद दिल्ली सरकार थोड़ी सक्रिय हुई है। बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड के कर्मियों को यमुना में छिड़काव करते देखा गया जिससे पानी में झाग खत्म हो सके। इसके अलावा झाग को तटों तक आने के लिए बेरिकेड भी लगाई जा रही हैं।
एक कर्मी अशोक कुमार ने कहा, ”हम यमुना में मौजूद जहरीले झाग को खत्म करने के लिए नदी में पानी का छिड़काव कर रहे हैं।”
कालिंदी कुंज के पास यमुना घाट पर पूजा करने के लिए लगी लोगों की भीड़ को दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने तितर-बितर कर दिया क्योंकि यमुना घाट पर छठ पूजा करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। दिल्ली में यमुना घाटों पर जहरीला झाग रोकने के लिए बेरिकेड लगाई जा रही है। दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना में जहरीले झाग को घाट की तरफ आने से रोकने के लिए बेरिकेड लगाई गई।
