Uttar Pradesh

गोरखपुर : आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संचारी रोग नियंत्रण अभियान की करेंगे शुरूआत

गोरखपुर : गुरुवार को यानी आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। वह शुक्रवार को बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुँचेंगे। सीएम यहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाकर संचारी रोग अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही जागरुकता का प्रसार करने वाली वैन व रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसकी तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं।

बताया जा रहा है कि वह शहर में जलभराव की स्थिति जांचने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। डीएम कृष्णा करुणेश ने बुधवार की देर शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाकर निरीक्षण भी किया। डीएम के साथ प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार और सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मुख्य कार्यक्रम प्राचार्य कार्यालय के पास स्थित ऑडिटोरियम में होगा। मुख्यमंत्री अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए डीएम ने ऑडिटोरियम से लेकर मुख्य द्वार तक निरीक्षण किया। उन्होंने निकास के वैकल्पिक मार्गों पर चर्चा की।

जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से शुरू होगा। दस्तक अभियान 16 जुलाई से चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान फॉगिंग कराई जाएगी। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराकर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया जाएगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top