India

तमिलनाडु: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को मिलेगी दो ग्राम वजन की सोने की अंगूठी, 720 किलो मछली भी बांटी जाएगी

मोदी का जन्मदिन: हर साल बड़े स्तर पर 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम सीमा पर है। इस बार भी भाजपा द्वारा शनिवार को उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए तरह-तरह की तैयारियां की जा रही हैं।

इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु यूनिट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन पैदा होने वाले नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देने का फैसला लिया है। इस मौके पर अन्य योजनाओं में 720 किलोग्राम मछली बांटना भी शामिल है।

मंत्री एल मुरुगन ने बताया, 720 किलोग्राम मछली बांटने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निर्वाचन क्षेत्र को चुना गया है। इसके पीछे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी 72 साल के हो रहे हैं। इस लिए 720 किलो मछली बांटी जाएगी।

सोने की अंगूठी बांटने में आने वाले खर्च को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इसका जवाब देते हुए मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि अंगूठी बांटने के लिए चेन्नई के आरएसआरएम अस्पताल को चुना गया है। अनुमान के मुताबिक, शनिवार को अस्पताल में 15 से 20 बच्चों को जन्म होगा। यहां पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि एक अंगूठी करीब दो ग्राम की होगी, जिसकी कीमत 5000 रुपये के आसपास होगी।

Most Popular

To Top