आईआरसीटीसी: उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए अब महंगे दामों में पानी की बोतल नहीं खरीदनी पड़ेगी। यात्री अब सस्ते दामों में रेलवे स्टेशनों पर लगी वॉटर वेंडिंग मशीनों (डबल्यूवीएम) से पानी ले सकेंगे। पिछले करीब दो साल से बंद पड़ी इन मशीनों को मध्य रेलवे एक बार फिर से शुरू करने जा रहा है।
चारबाग व लखनऊ जंक्शन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर वाटर बूथ से एक रुपये में मिलने वाला मिनरल वाटर जल्द ही दोबारा मिलना शुरू होगा। इसकी तैयारियां रेलवे बोर्ड स्तर पर की गई हैं। अभी तक वाटर बूथ की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के पास थी, लेकिन अब रेलवे प्रशासन इन्हें संभालेगा।
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सस्ता, किफायती मिनरल वाटर उपलब्ध कराने के लिए वाटर बूथ लगाने का खाका रेलवे बोर्ड ने तैयार किया था, जिसके तहत आईआरसीटीसी को बूथ लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। आईआरसीटीसी प्रशासन ने चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ जंक्शन सहित दो सौ से अधिक रेलवे स्टेशनों पर वाटर बूथ लगाए, जो यात्रियों को बहुत पसंद आए।
लेकिन कोविड के चलते लॉकडाउन हुआ तो बूथ बंद हो गए, जिसके बाद इन बूथों को दोबारा नहीं शुरू किया जा सका। लेकिन अब यात्रियों की डिमांड पर रेलवे बोर्ड इन बूथों को दोबारा शुरू करने की तैयारी में है। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि पहले इन बूथों को चलाने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई थी, जबकि अब इन्हें सम्बंधित स्टेशनों का रेलवे प्रशासन चलाएगा। इसके लिए पॉलिसी स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों से पुरानी मशीनों को हटाने का काम भी शुरू किया जा चुका है।
यहाँ👇👇जाने रेट….
मात्रा बगैर बोतल बोतल सहित
300 एमएल 1 रुपये 2 रुपये प्रति ग्लास
आधा लीटर 3 रुपये 5 रुपये
एक लीटर 5 रुपये 8 रुपये
दो लीटर 8 रुपये 12 रुपये
पांच लीटर 20 रुपये 25 रुपये