Uttar Pradesh

यूपी: यूपी मे हिंसा को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, सभी जिलों के डीएम, एसपी, एसएसपी, कमिश्नर व पुलिस विभाग के सभी अधिकारी हुए शामिल

यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद हुए हिसंक प्रदर्शनों के बाद कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए शनिवार को बैठक बुलाई। यह बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर हुई। यूपी के कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद हुए हिसंक प्रदर्शनों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दे दिए हैं l

आज शाम 6.30 बजे सीएम योगी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक किये, सीएम योगी की इस वर्चुअल मीटिंग में सभी जिलों के डीएम, एसपी, एसएसपी, कमिश्नर और पुलिस विभाग के सभी अधिकारी शामिल हुए l

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि समाजविरोधी तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए पर ध्यान रहे किसी निर्दोष का उत्पीड़न न हो, लेकिन एक भी दोषी न बचे। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जुमे की नमाज के बाद कानपुर और फिर प्रयागराज मे हुई हिंसा में उपद्रवियों ने सड़कों पर जमकर तांडव किया। हिंसा में पुलिसकर्मी व अफसर भी घायल हुए हैं। हिंसा के दोषियों की पहचान कर पुलिस गिरफ्तारी कर रही है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के अनुसार, प्रदेश में अब तक 230 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top