कांग्रेस पार्टी: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अब से कुछ ही दिनों में देशभर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने वाली है। इस बीच यह कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करके बताया कि बुधवार को कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया। कांग्रेस सोशल मीडिया टीम ने कहा कि हमारा YouTube चैनल ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ को डिलीट कर दिया गया। हम इसे ठीक कर रहे हैं और गूगल और यूट्यूब की टीमों के लगातार संपर्क में हैं।
कांग्रेस ने यूट्यूब और गूगल दोनों से संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने अपने चैनल को फिर रीस्टोर करने की मांग की है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमारा यूट्यूब चैनल इंडियन नेशनल कांग्रेस डिलीट हो गया है। हम इसे रीस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं। यूट्यूब-गूगल की टीम से बातचीत जारी है। जांच की जा रही है कि यह कैसे हुआ?
साथ ही पार्टी ने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे कि इसका क्या कारण है। तकनीकी गड़बड़ी या हैकिंग की वजह से ऐसा हुआ है। हमें जल्द ही यूट्यूब पर वापस लौटने की उम्मीद है।