कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि थी। इस चुनाव में नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर को होगा। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 8 अक्तूबर को शाम 5 बजे प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 17 अक्तूबर को कराया जाएगा। इसके बाद मतों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर के साथ ही इस पद की दौड़ में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी आगे आए हैं। शशि थरूर ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने के बाद थरूर ने कहा कि हम कोई दुश्मन या प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं। यह एक दोस्ताना मुक़ाबला है।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) मुख्यालय में अपने कागजात सौंपे। ढोल-नगाड़ों के साथ शशि थरूर अपने समर्थकों के साथ एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे थे। थरूर ने सुबह राजघाट पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। थरूर ने एक ट्वीट कर कहा कि महात्मा गांधी ने भारत का निर्माण किया हैं।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि, भारत एक पुराना देश है लेकिन एक युवा राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि, “मैं भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के राष्ट्रों की सेवा में सबसे आगे रहने का सपना देखता हूं। अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि मतदान करेंगे।
