देश में कोरोना: लम्बे समय के बाद एक बार फिर सक्रिय मामलों की संख्या में भी कमी आई है। अब यह आंकड़ा 16,400 पर पहुंच गया है। इसके कारण दैनिक संक्रमण दर में भी और गिरावट आई है। पिछले सप्ताह की संक्रमण दर में 20 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखी गई।
मंगलवार को बीते 24 घंटे में 1569 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि सोमवार को 2203 नए केस मिले थे। बीते 24 घंटे में 2467 लोग कोरोना से उबर गए। इसी दौरान 19 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
देश में अब कुल सक्रिय केस घटकर 16,400 हो गए हैं। 24 घंटे में इनमें 917 की कमी आई है। 19 और मौतों को मिलाकर कुल मौतें 5,24,260 हो गई हैं।
दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 0.44 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 84.4 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 3,57,484 जांच की गई।