देश में कोरोना: देश में कई दिनों बाद दैनिक संक्रमितों की संख्या चार हजार के आंकड़े से नीचे आई है। देश में चलाए जा रहे व्यापक टीकाकरण अभियान के आगे कोरोना वायरस धीरे-धीरे दम तोड़ता नजर आ रहा है। देश में कोरोना मामलों में गिरावट जारी है।
बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,615 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 4,972 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 22 मौतें दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के कारण कुल 528584 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रलाय ने बताया, अब देश में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर 40,979 पहुंच गया है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 1.12 प्रतिशत दर्ज की गई है।
