देश में कोरोना: देश में तेजी से बढ़ता कोरोना का ग्राफ पिछले कुछ दिनों से लगातार नीचे आ रहा है, कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है l देश में आज कोरोना के करीब 15 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं l
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 14,092 नए मामले सामने आए हैं, बीते 24 घंटे में 41 लोगों ने अपनी जान गवाई, हालांकि, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण को 16,454 संक्रमितों ने मात दी है l
देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की तादाद में भी गिरावट आई है, हालांकि, देश में कोरोना के एक्टिव केस अब भी एक लाख के पार हैं l देश में एक लाख 16 हजार 861 एक्टिव केस हैं l देश में कोरोना वायरस का डेली पॉजिटिविटी रेट अब भी चिंताजनक बनी हुई है l कोरोना के कम होते मामले राहत दे रहे हैं तो दूसरी तरफ पॉजिटिविटी रेट चिंता बढ़ा रही है l