देश में कोरोना: देश में आए दिन कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। देश में कोरोना की स्थिति पिछले चार दिनों में बिगड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 7584 नए नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 24 मौतों ने भी चिंता बढ़ाई है। पिछले 10 दिनों से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। अब सक्रिय केस भी 3769 बढ़कर कुल 36,267 हो गए हैं। वहीं, 24 और मौतों को मिलाकर अब तक कुल मौतें 5,24,747 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,584 मरीज बढ़े हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,32,05,106 हो गई है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण भी जारी है। अब तक वैक्सीन की कुल 194.76 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
सक्रिय मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों की 0.08 फीसदी है। देश में महामारी से रिकवरी की दर 98.70 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 2.26 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.50 फीसदी है। देश में महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,44,092 हो गई। कोरोना मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
जानिए 10 दिनों में कोरोना की रफ्तार
दिनांक नए केस
1 जून 2745
2 जून 3712
3 जून 4041
4 जून 3962
5 जून 4270
6 जून 4518
7 जून 3741
8 जून 5233
9 जून 7240
10 जून 7584
