देश में कोरोना: देश में आए दिन कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। देश में कोरोना की स्थिति पिछले कुछ दिनों में बिगड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में नए संक्रमितों में कमी आई है। हैरान करने वाली बात यह है कि बीते सात दिनों में महज सात दिनों में ही संक्रमण देश के चार से 15 राज्यों तक पहुंच गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 6594 नए संक्रमित मिले, जिससेे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50548 हो गई है। सोमवार को 8084 नए मरीज मिले थे। दैनिक संक्रमण दर भी सोमवार को चार माह बाद 3.24 फीसदी तक पहुंच गई थी।
बीते 24 घंटे मिले मिले 6,594 मरीज
अब तक कुल केस बढ़कर 4,32,36,695
24 घंटे में सक्रिय केस 2553 बढ़े
सक्रिय केस की मौजूदा संख्या 50,548
कुल केस में सक्रिय केस 0.12 फीसदी
मौजूदा कोविड रिकवरी रेट 98.67 फीसदी
दैनिक संक्रमण दर 2.05, साप्ताहिक दर 2.32
महामारी से अब तक उबरे लोग 4,26,61,370
कोरोना मृत्यु दर 1.21 फीसदी
कोविड टीकों की अब तक कुल खुराक 195.35 करोड़