देश में कोरोना: देश में आए दिन कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। देश में कोरोना की स्थिति पिछले कुछ दिनों में बिगड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के 8,329 नए मामले दर्ज हुए हैं। यह गुरुवार को मिले केसों के मुकाबले करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसी के साथ यह लगातार चौथा दिन है, जब देश में कोरोना के रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। बीते चार दिनों में रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या लगभग ढाई गुना पहुंच चुकी है।
इसी के साथ भारत में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 40,370 पर पहुंच गई है। हालांकि पिछले एक दिन में कोरोना से सिर्फ 10 लोगों की मौत हुई है। यानी संक्रमण दर बढ़ने के बावजूद मृत्यु दर नहीं बढ़ी है।
जानिए 11 दिनों में कोरोना की रफ्तार
दिनांक नए केस
1 जून 2745
2 जून 3712
3 जून 4041
4 जून 3962
5 जून 4270
6 जून 4518
7 जून 3741
8 जून 5233
9 जून 7240
10 जून 7584
11 जुन 8329