Health

देश में कोरोना अपडेट: दैनिक संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार से नीचे पहुंची, संक्रमण दर 3.17 फीसदी हुई, 684 लोगों की हुई मौत

कोरोना से काफी राहत: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कभी कमी तो कभी तेजी देखी जा रही है। देश में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को कोरोना के नए मामले 50 हजार से भी नीचे आए। तेजी से घटते कोरोना मामलों के बीच दैनिक संक्रमण दर में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।

देश में कोरोना के मामले कम होने के बाद कई राज्य सरकारों ने प्रतिबंधो में पूरी तरह से ढील देने का फैसला ले लिया है। इसी क्रम में बिहार सरकार ने भी 14 फरवरी से कोरोना से जुड़ी सारी पाबंदियां हटाने का फैसला लिया है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,877 नए मामले सामने आए और 684 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1,17,591 लोग स्वस्थ भी हो गए।

कुल मामले: 4,26,31,421
सक्रिय मामले: 5,37,045
कुल रिकवरी: 4,15,85,711
कुल मौतें: 5,08,665
कुल वैक्सीनेशन: 1,72,81,49,447
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 3.17%

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 920 मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं मुंबई में बीते 24 घंटों में 349 लोग संक्रमित हुए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 1,776 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top