Health

देश मे कोरोना अपडेट: देश में थम रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में मिले 5076 नए केस, 11 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना: देश में कोरोना के मामलों का ग्राफ नीचे आ रहा है, आज देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। कोरोना के मामले 6 हजार से कम पाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में नए मामलों में काफी कमी दर्ज की गई है। देश में कोरोना की रफ्तार थमने लगी है। देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के कम केस सामने आ रहे हैं।

रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में COVID-19 के 5 हजार 76 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। एक दिन पहले देश में 5,554 नए केस मिले थे। आज मिले केस एक दिन पहले के मुकाबले में काफी कम हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में भी काफी कमी आई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 47,945 रह गई है। इसके अलावा देश में अब तक कुल 4 करोड़ 44 लाख 95 हजार 359 मामले मिले हैं। कोरोना महामारी से 4 करोड़ 39 लाख 19 हजार 264 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, मृतकों की संख्या 5 लाख 28 हजार 150 पहुंच चुकी है।

आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 214 करोड़ के पार पहुंच गया है। मंत्रालय के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक वैक्सीन के 214 करोड़ 95 लाख 36 हजार 744 डोज दिए गए हैं। देश में कोरोना के घटते केसों के बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेजी से बढ़ी है।

Most Popular

To Top