देश में कोरोना: देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है पिछले दो हफ्तों से देश में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर लोगों से सोशल डिस्टैंसिंग और मास्क लगाने की लगातार अपील की जा रही है l
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,288 नए केस सामने आए हैं l हालांकि, कल से यह 28.6 फीसदी कम है l एक्टिव मामले 20,000 से कम हुए हैं l बता दें कि वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस 19,637 है l वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है l इसके साछ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 524,103 पहुंच गई है l
पिछले 24 घंटे में 13,90,912 कोरोना वैक्सीनेशन हुआ है l इसके साथ ही अब तक कुल वैक्सीनेशन 1,90,50,86,706 पर पहुंच गया है l भारत में रिकवरी रेट वर्तमान में 98.74% है, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.47% हैl विकली पॉजिटिविटी रेट 0.79% है l पिछले 24 घंटों में 4,84,843 कोरोना टेस्टिंग हुई है l इसके साथ ही अबतक कुल 84.15 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है l