Health

देश में कोरोना अपडेट: देश में कोरोना केस में जबरदस्त उछाल, 24 घंटे में मिले 18,815 नए संक्रमित, 38 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना: देश में कोरोना मामलो में कल की तुलना में आज इजाफा देखने को मिला, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के केसों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश में कोविड-19 के मामलों में कभी गिरावट हो रही है तो कभी मामले बढ़ जा रहे है। लेकिन आज देश में कोरोना मामलों में फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 18,815 नए केस सामने आए हैं। इसी दौरान 38 लोगों की मौत हो गई। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर पांच फीसदी के करीब पहुंच गई है।  सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1,22,335 हो गई है। नए मरीज मिलाकर देश में कुल कोरोना केस की संख्या अब 4,35,85,554 हो गई है। इसी तरह 38 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,25,343 हो गई।

सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.28 फीसदी हैं, वहीं कोविड से रिकवरी रेट 98.51 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 2,878 की बढ़ोतरी हुई। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 4.96 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 फीसदी। अब तक इस महामारी से 4,29,37,876 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक कोविड वैक्सीन की 198.51 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top