कोरोना का कहर: नये साल शुरू होने के साथ साथ भारत में कोरोना का कहर भी शुरू हो गया है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने कई राज्य सरकारों की टेंशन बढ़ा दी है। मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मामले खतरनाक तरीके से बढ़ने लगे हैं। खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में आज से सात जनवरी तक के लिए धारा 144 लागू कर दिया है।
भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से तेज होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, 8 हजार लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 406 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ ही देश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 1,04,781 तक पहुंच गई है और रिकवरी रेट 98.32% है।
कोरोना और ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश ने रात का कर्फ्यू लगा दिया है और कोविड प्रोटोकॉल के नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
