Covid-19: कुछ दिन पहले ही करीना कपूर,अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान रिया कपूर और करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं। रिया की पार्टी में करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और मसाबा गुप्ता भी थीं।
करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया, उसके बाद महीप कपूर भी कोविड -19 पॉजिटिव पाई गई हैं। महीप के साथ-साथ सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी कोविड पॉजिटिव हैं। ऐसे में संभव है कि पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सितारों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव हो। बीएमसी आज करीना कपूर की बिल्डिंग और अमृता अरोड़ा की बिल्डिंग में कोविड टेस्टिंग कैंप लगा रही है।
संजय कपूर ने महीप के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए कहा है, ”हां, वह हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है।” बीएमसी ने बताया है कि सीमा खान को ही सबसे पहले कोविड -19 हुआ है। वहीं दूसरी तरफ बीएमसी ने बताया है कि कुछ मेडिकल टीमें करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के घरों में RT-PCR COVID-19 परीक्षण करेंगी। इसके अलावा घर को सैनिटाइज भी किया जाएगा।
मुंबई बीएमसी का कहना है कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने पिछले दिनों कोविड नियमों को उल्लघंन करते हुए कई पार्टी की हैं। BMC ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से RT-PCR टेस्ट कराने की अपील की है। बीएमसी की टीम बिल्डिंग कंपाउंड और अन्य परिसर को सेनेटाइज करेगी।
