महाराजगंज: पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार व क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे के कुशल पर्ववेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज थाना बृजमनगंज में पुलिस द्वारा विगत 1 वर्ष से फरार चल रहे शराब तस्कर को लोध पुरवा से गिरफ्तार किया गया है, महराजगंज जनपद के बृजमनगंज से भारी मात्रा में अवैध शराब एवं शराब बनाने के उपकरण सहित शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी परंतु अभियुक्त श्यामदेव लोध पुत्र प्रशांत लोध पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था l
अभियुक्त पिछले साल दिनांक 3 -6-2021 से फरार चल रहा था माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की की उद्घोषणा जारी की गई थी आज थानाध्यक्ष बृजमनगंज देवेंद्र सिंह की टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया,फरेंदा क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे को फरेंदा में कार्यभार संभाले लगभग एक वर्ष हो गए होंगे लेकिन इस एक साल में क्षेत्राधिकारी सुनील दुबे ने अपने सूझ बूझ से कई घटनाओं का खुलासा किया हैं पिछले कुछ दिनों पहले फरेंदा में बाइक चोर गैंग का आतंक इतना फैल गया था कि लोग अपने बाइक को छोड़ने के बाद एक लोग को अपने बाइक के पास खड़ा करते थे रखवाली के लिए लेकिन सुनील दत्त दुबे ने अपने तरीके से उन बाइक चोरो को पकड़कर फरेंदा में बाइक चलाने वालों को खुशी का मौका जल्दी दिया ऐसे बहुत से घटनाओ का खुलासा कर हमेशा अपने विभाग की वाहवाही लूटते रहते है तो वही फरेंदा के अपराधियों के आंखों में खटकते रहते हैं लेकिन इतना तो तय है कि जब तक क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे फरेंदा क्षेत्र में है तब तक अपराधियो की खैर नही हैं वो कहते है अपराधी अगर फरेंदा में अपराध करता हैं तो वो समझ ले उसको या तो जेल में रहना है या तो घर से भागा भागा फिरना हैं l