महराजगंज: रामरेखा राय गंगा राय महिला महाविद्यालय, राजीवनगर (थाना कोतवाली क्षेत्र) में साइबर थाना की ओर से एक साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के खतरों से अवगत कराना और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।
इस दौरान साइबर थाना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग जैसे साइबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, संदिग्ध लिंक से बचने और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की भी जानकारी दी और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुए।


