दिल्ली: दिल्ली में 100 और इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल किया जायेगा, यात्रियों की सहूलियत और बसों की कमी दूर करने के लिए बुधवार को एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी।

पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, महिलाओं के लिए अलग सीट और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाओं से युक्त बसें राजघाट डिपो से अलग अलग मार्गों पर रवाना होंगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि 100 लो फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी।

इससे कई रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत होगी। इससे पहले दिल्ली में 150 ई- बसें यात्रियों को सेवाएं मुहैया कर रही हैं। 100 और नई बसों के दिल्ली के परिवहन बेड़े में शामिल होने से इनकी संख्या बढ़कर करीब 250 हो जाएंगी। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी l