India

दिल्ली विधानसभा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से शुरू हुआ मानसून सत्र, पेश किए गए पांच विधेयक, दुर्गेश पाठक ने ली शपथ

दिल्ली विधानसभा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक राजधानी के मौसम खुशनुमा बना रहेगा। इसी क्रम में आज से दिल्ली विधानसभा के दो दिनों का मानसून सत्र शुरू हो गया।

सबसे पहले दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट से चुने गए आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने शपथ ली। सत्र के दो दिनों में कई विषयों पर चर्चा होगी। कई विधेयक लाए जाएंगे और कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। इस सत्र पर दिल्लीवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

सदन में नियम-280 पर चर्चा हुई जिसमें पक्ष और प्रतिपक्ष के नेताओं ने हिस्सा लिया। चर्चा में शामिल होते हुए नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर स्कूलों को बंद करने का आरोप लगाया। इसके उत्तर में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष झूठ बोल रहे हैं। वो दो शिफ्ट के स्कूल को एक शिफ्ट में बदलने, स्कूल को स्पोर्ट्स स्कूल में तब्दील करने को स्कूल बंदी बता रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन पांच बिल लाए जाएंगे। पहला बिल मंत्रियों के वेतन का, दूसरा बिल विधायकों के वेतन का, तीसरा बिल चीफ व्हिप के वेतन  का, चौथा बिल स्पीकर-डिप्टी स्पीकर के वेतन का और पांचवा बिल लीडर ऑफ अपोजिशन के वेतन का होगा। अगर ये बिल पास हो जाते हैं तो लंबे समय से अटका हुआ वेतन बढ़ोत्तरी का मामला सुलझ जाएगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top