India

दिल्ली: दिल्ली सरकार तीन विधान सभाओं की 17 सड़कों का करेगी नवीकरण,13.58 करोड़ से सड़कों की सुधरेगी हालत

दिल्ली: दिल्ली सरकार तीन विधान सभाओं की 17 सड़कों का नवीकरण करने जा रही है। दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को पश्चिमी दिल्ली की 17 सड़कों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण की योजना को मंजूरी दी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने तिलक नगर, विकासपुरी और जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र की 17 सड़कों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों के लिए 13.58 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनकी लंबाई 12.83 किलोमीटर है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि सड़कों को बेहतर करने का काम मिशन मोड में चल रहा है। आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर तिलक नगर, विकासपुरी व जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए बजट मंजूर कर लिया गया है। सिसोदिया के मुताबिक, नई तकनीक से बनने वाली सड़कें लंबे समय मजबूत बनी रहेंगी। इन सड़कों के पुराने हो जाने से उसकी ऊपरी सतह पर दरार आदि देखने को मिली, जिससे कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही बाधित होती थी। इसे देखते हुए सरकार ने इन तीनों विधानसभा की सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू करने का निर्णय लिया है।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से कई इलाकों में कॉलोनियों से मुख्य मार्ग तक की इंटर-कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही लोगों की यात्रा का समय बचेगा। इसके बनने से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इनकी वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं का गहन निरीक्षण किया था। इसके बाद इन परियोजनाओं को सरकार की मंजूरी मिली।

इन सड़कों का होगा जीर्णोद्धार
केशोपुर सब्जी मंडी रोड, तिलक विहार मेन रोड, पेलिकोन रोड, अशोक नगर रोड, चौखंडी रोड, गुरु विरजानंद मार्ग से डिस्ट्रिक्ट पार्क विकास पूरी, ब्रेन पब्लिक स्कूल रोड, केआर मंगलम रोड, शहीद राजगुरु मार्ग, प्रो. जोगिन्दर सिंह मार्ग, मेजर दीपक त्यागी मार्ग, लाल साईं मार्ग, 60 फुटा रोड, पोसंगी पुर रोड, ए-एक ब्लॉक मेन रोड, अपोजिट ए-एक ब्लॉक में रोड और असालत पुर रोड-एक।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top