India

दिल्ली: मनीष सिसोदिया का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बंद करवाने की कोशिश मे है भाजपा

दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता करके भाजपा पर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आरोप लगाया है। सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा साजिश कर रही है कि किसी तरह दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बंद करवाया जाए क्योंकि भाजपा को यह हजम नहीं हो रहा है कि कैसे दिल्ली के सरकारी स्कूल शानदार बन गए और शानदार चल रहे है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए उनके सामने ढाल की तरह खड़े रहेंगे और भाजपा को राष्ट्रीय राजधानी में एक भी स्कूल बंद नहीं करने देंगे।
मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा कथित शराब नीति में जब भ्रष्टाचार का जुमला नहीं चल पाया तो अब स्कूलों में भ्रष्टाचार का नया जुमला का गाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सारा देश जानता है कि दिल्ली में देश के सबसे शानदार सरकारी स्कूल बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब बेहद गर्व के साथ कहते हैं कि दिल्ली सरकार के स्कूल इतने शानदार हो गए हैं जितने निजी स्कूल भी नहीं है। इनकी तारीफ दुनियाभर में हो रही है। इनसे परेशान होकर केंद्र सरकार साजिश कर रही है। वह दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बंद करवाना चाहती है।

भाजपा अरविंद केजरीवाल के शिक्षा मॉडल से डरने लगी है।उन्होंने कहा कि बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देना सरकार की जिम्मेदारी है और आप सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्र में आने के बाद पिछले 7 सालों में इनके शासित राज्यों में 72 हजार से ज्यादा स्कूल बंद हुए और इन जगहों पर 12 हजार प्राइवेट स्कूल खुले। भाजपा ने सरकारी स्कूलों को बंद करने के लिए सितम्बर 2018 से सितम्बर 2019 के बीच मिशन मोड में काम किया और मात्र 1 साल में 51 हजार सरकारी स्कूल बंद किए।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्त्व में हमने दिल्ली में 700 नए सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग बनाई जो प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर है, और हमें इस बात पर गर्व है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2015 तक दिल्ली के सरकारी स्कूल टीन-टप्पड़ वाले स्कूल, गड्ढे वाले स्कूल, टेंट वाले स्कूल के नाम से जाने जाते थे लेकिन हमने सरकारी स्कूलों की सूरत को बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब सरकारी स्कूल खुलेंगे, प्राइवेट स्कूलों से बेहतर दिखेंगे और वहां पढ़ाई होगी तो देश आगे बढ़ेगा लेकिन भाजपा प्राइवेट स्कूलों के माध्यम से केवल 10-20 फीसदी बच्चों को शिक्षा देकर बाकियों को अनपढ़ छोड़ना चाहती है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top