बहस: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के शिक्षा मंत्री आमने-सामने आ गए हैं। मनीष सिसोदिया ने पंजाब के शिक्षा मंत्री को दोनों राज्यों के स्कूल मॉडल पर बहस करने की चुनौती दी।
इससे पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने दिल्ली के 250 सरकारी स्कूलों में पिछले पांच साल में हुए सुधारों की लिस्ट मांगी थी, जिसके बाद सिसोदिया ने रविवार को 250 स्कूलों की लिस्ट जारी की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आज शाम तक पंजाब के शिक्षा मंत्री भी पंजाब के 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करेंगे।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव से पहले पंजाब और दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर बहस होनी है। उसके पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह दिल्ली के 250 सरकारी स्कूलों में पिछले पांच साल में हुए सुधारों को देखना चाहते हैं। उसके बाद पंजाब के भी 250 स्कूलों में हुए सुधार के बारे में हमें दिखाकर उस पर बहस करेंगे।