Health

डेंगू बुखार: विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी अहम जानकारी, कहा-सिर्फ डेंगू होने पर प्लेटलेट्स कम नहीं होता अन्य बीमारियों में भी घटता

डेंगू बुखार: बारिश का मौसम खत्म होने के बाद देश में डेंगू बुखार अपना प्रकोप दिखा रहा हैं। दिल्‍ली-एनसीआर सहित कई राज्‍यों में डेंगू के मरीजों की संख्‍या रोजाना बढ़ रही हैं। सभी जिलों में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ज्यादातर लोग प्लेटलेट्स कम होने को डेंगू का असर मान रहे हैं। ऐसे में वह डेंगू का उपचार शुरू करा दे रहे हैं। इस भ्रम पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि सिर्फ डेंगू होने पर प्लेटलेट्स कम नहीं होता है, टाइफाइड, वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों में भी प्लेटलेट्स घटता है।

यूपी के मऊ जिले में मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में डेंगू के संदिग्ध 200 मरीजों का सैंपल लिया गया है। जांच में चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। शेष मरीजों में प्लेटलेट्स कम मिला, लेकिन डेंगू नहीं निकला। जांच रिपोर्ट पर गौर करें तो उनकी प्लेटलेट्स न्यूनतम संख्या डेढ़ लाख से भी घटकर 70 से 80 हजार तक पहुंच गई। मरीज को बुखार के साथ-साथ कमजोरी और डिहाइड्रेशन की परेशानी भी हुई।

सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि जब भी कभी मरीज को डेंगू होता है तो उसे तेज बुखार आता है। इस दौरान अगर प्लेटलेट्स की जांच कराई जाए तो उनमें अंतर आए ये जरूरी नहीं, लेकिन अगर मरीज का बुखार ठीक हो गया है या उतरता है और फिर चढ़ता है तो उसके एक हफ्ते के अंदर या उसके बाद प्लेटलेट गिरनी शुरू होंगी। इस स्थिति में अगर किसी मरीज की डेंगू जांच कराई जाती है तो संभव है कि बुखार न होने पर वह नेगेटिव आए, लेकिन प्लेटलेट गिरने का ही मतलब है कि वह डेंगू से होकर गुजर चुका है।

उन्होंने कहा कि वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों में भी प्लेटलेट्स कम हो जाता है। अगर किसी का 90 हजार तक प्लेटलेट्स है तो घबराने की जरूरत नहीं है। पपीता, कीवी आदि फल का सेवन करने से प्लेटलेट्स ठीक हो जाता है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डेंगू में बुखार ठीक होने के बाद प्लेटलेट गिरते जाने का सिलसिला शुरू होता है। ऐसे में जरूरी है कि डेंगू के मरीज के ठीक होने के एक हफ्ते बाद तक उसका विशेष ध्यान रखा जाए और उसे भरपूर मात्रा में पानी पिलाया जाए।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top