Uttar Pradesh

यूपी: कानपुर में दोहरा हत्याकांड से मचा हड़कंप, बुजुर्ग दंपती का काटा गला, लहूलुहान हालत में मिले शव, सीसीटीवी कैमरे में नजर आया संदिग्ध

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दोहरा हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। कानपुर के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास डबल मर्डर हुआ है। जानकारी के अनुसार, फील्ड गन फैक्ट्री से सुपरवाइजर की पोस्ट से रिटायर्ड मुन्ना लाल गुप्ता उत्तम (62) और उनकी पत्नी राजदेवी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

घटना के वक्त घर में बेटा अनूप उत्तम (30) और बेटी (25) कोमल थी। अनूप के मुताबिक सोमवार रात करीब 8:30 बजे सभी जूस पीकर सो गए। बेटा ऊपर के कमरे में सो रहा था जबकि दंपती और बेटी नीचे के कमरे में सोए हुए थे। रात करीब 2:00 बजे बहन ने आकर बताया कि नीचे मां-पापा की हत्या हो गई है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कमिश्नर समेत चार थानों के फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में 11:54 पर घर में घुसते हुए जबकि रात करीब 2:15 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति घर से निकलता हुआ नजर आया है। उसके मुंह पर सफेद कपड़ा बंधा था। वह घर से निकलकर संकट मोचन मंदिर की तरफ चला गया।
अनूप ने बताया कि 2017 में उसकी शादी बिंदकी की सोनिका के साथ हुई थी। पत्नी का संतुलन खराब था जिस कारण 4 दिन बाद ही वह वापस मायके चली गई। इसके बाद से उसका कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। अनूप ने आरोप लगाया बर्रा-2 में रहने वाले उसके बड़े साले सुरेंद्र और छोटे साले मयंक आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते थे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top