Maharajganj

भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार ।

महराजगंज, 10 अप्रैल।
भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुरन्दरपुर पुलिस, SOG और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 10 लाख रुपये कीमत के 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोरखपुर से सोनौली की तरफ एक कार में कुछ लोग नशे में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर टीम ने रानीपुर चौराहे पर घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 1900-1900 एम्पुल के हिसाब से डायजेपाम, बुप्रेनोर्फिन और प्रोमेथाजिन के कुल 5700 इंजेक्शन बरामद हुए। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, 9000 रुपये नकद और कार भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू (32 वर्ष)
  • आदित्य कुमार मिश्र (30 वर्ष)

के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पिछले करीब 6 महीनों से इन इंजेक्शनों को नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों में बेचते थे।

पुलिस के मुताबिक, ये दवाएं सामान्य तौर पर दर्द, एंग्जायटी या एलर्जी के इलाज में इस्तेमाल होती हैं, लेकिन इनका गलत तरीके से मिश्रण कर “कॉकटेल ड्रग” बनाया जाता है, जो युवाओं में तेजी से फैल रहा है। इससे बेहोशी, लत और ओवरडोज जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

इस मामले में थाना पुरन्दरपुर में NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है और आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top