Maharajganj

महाराजगंज: थाना महाराजगंज द्वारा भारत से नेपाल जाने वाले नागरिकों की चेकिंग के दौरान एक ईरानी नागरिक की पासपोर्ट व वीजा जांच मे निकली

*प्रेस विज्ञप्ति*
*कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज,दिनांक-जनवरी 14, 2022*
थाना सोनौली जनपद महाराजगंज द्वारा दिनांक 13/01/2022 को भारत से नेपाल जाने वाले नागरिकों की चेकिंग के दौरान एक ईरानी नागरिक को रोककर उसके पासपोर्ट व वीजा की जांच की गई ज्ञात हुआ कि उसके पासपोर्ट पर लगे मुंबई एयरपोर्ट की मुहर जो दिनांक 20-12-2019 के आगमन की फर्जी मुहर है। तथा *भारतीय वीजा संख्या v1580 3248 भी फर्जी है।* पूछताछ के क्रम में यह पाया गया कि उसके पास ग्रीस देश का फर्जी पासपोर्ट भी है पासपोर्ट के संबंध में पूछताछ और जांच के दौरान पाया गया कि ग्रीष पासपोर्ट की वैधता भी 20/12/2021 को समाप्त हो गई है। साथ ही ग्रीस पासपोर्ट की फोटो व मोबाइल में दिखाए गए आवेदन को एक साथ संगठन करके देखा गया तो उपरोक्त दोनों फोटो और नाम अलग पाए गए।  ईरानी नागरिक की पहचान छुपाकर ग्रीस पासपोर्ट की सहायता से कई पर भारत की यात्रा भी किया है। इस संदर्भ में ईरानी पासपोर्ट की यात्रा किए गए विभिन्न इमीग्रेशन कार्यालयों द्वारा फोटो की जांच अपलोड किया गया था सभी ईरानी नागरिक से मेल खाता है। पूछताछ के क्रम में यह पाया गया कि ग्रीस पासपोर्ट हेतु 2800 यूएस डॉलर देकर भारत में ही रह रहे एक अफगानी नागरिक ओवैस नाम के व्यक्ति से मिलकर बनवाया था।  एक भारतीय नागरिक नजल उर्फ कोलीवाला नाम के व्यक्ति जो दिल्ली में रहता है उसकी सहायता से फर्जी भारतीय वीजा और फर्जी स्टांप को $320 यू एस डालर देकर बनवाया था। उपरोक्त ईरानी नागरिक ने *अपना नाम hamidian hossain s/o mohammad  बताया ।*
तथा *ग्रीस पासपार्ट पर उसका नाम DIMIITRIOS ELEFTHERIOS TAGARIS S/O MIKIS दर्ज है।*

विडियो यहाँ👇 देखे… 

अभियुक्त द्वारा किए गए अपराध छुपा कर दो देशों को पासपोर्ट पर यात्रा हेतु फर्जी मुहर एवं वीजा बनाकर प्रयोग करने आदि के कार्य एक दंडनीय अपराध है जिस के संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकाश आये नाम कि जाच की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग
मुकदमा अपराध संख्या= 5/22
धारा= 419, 420, 467, 468, 471, 14A

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top