Politics

यूपी चुनाव 2022: प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गोरखपुर में सपा पर जेपी नड्डा ने साधा निशाना, बोले- अखिलेश को आतंकियों से इतना प्रेम क्यों है

यूपी चुनाव 2022: गोरखपुर-बस्ती मंडल में छठवें चरण के चुनाव (तीन मार्च) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दम लगाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि समाजवादियों को आंतकियों से इतना प्रेम क्यों है, इस पर अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में हुए सीरियल बम धमाकों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस घटना में पकड़े आतंकियों को समाजिक सोहार्द बताकर अखिलेश ने छोड़ने का प्रयास किया था। हाईकोर्ट ने दखल देकर मामला की सुनवाई हुई और इन सभी को सजा मिली। इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए कि आतंकियों ने इतना प्रेम क्यों है?

मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवरिया जिले के रूद्रपुर में जनता को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि पांच साल में उत्तर प्रदेश में 10 नए विश्वविद्यालय, 78 कॉलेज खुले, 28 इंजीनियरिंग कॉलेज खुले हैं। पहले यूपी में 15 मेडिकल कॉलेज थे, अब 59 मेडिकल कॉलेज हैं। ये किसी प्रदेश में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 2 एम्स भी खुले हैं। उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में पीएम मोदी ने युवाओं को 60 लाख नौकरियां एक वर्ष में देना तय किया है। 25 हजार किमी सड़क एक साल में बनेगी, 20 हजार करोड़ रुपये इस पर खर्च होगा। पीएम आवास योजना के तहत एक वर्ष में 80 लाख नए घर बनेंगे। 3.80 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top