भूकंप: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात लगभग 11:39 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र दिल्ली से लगभग 1400 किलोमीटर दूर चीन के दक्षिणी भाग में था। भूकंप के झटके के कारण कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल गए। 7.2 तीव्रता के भूकंप ने दिल्ली नोएडा गाजियाबाद गुरुग्राम व फरीदाबाद को जोर से हिलाया। भूकंप के झटके काफी देर महसूस हुआ।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र चीन के दक्षिणी प्रांत में 80 किलोमीटर की गहराई में था। इसकी 7.2 तीव्रता रिक्टर स्केल पर पर 7.2 मापी गई। चीन में आए भूकंप की वजह से भारत, नेपाल व पाकिस्तान समेत कई देशों में धरती कांप उठी। चीन में इस भूकंप से भारी नुकसान की आशंका है। 7 से अधिक की तीव्रता का भूकंप विनाशकारी होता है।
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
