जौनपुर: आज भारत में फ्रांस के राजदूत इमानुएल लेनेन उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंचे। वाराणसी जाते समय उन्होंने जौनपुर में ऐतिहासिक इमारतों का दौरा किया और जौनपुर पहुंचे लेनन सबसे पहले अटाला मस्जिद पहुंचे। अटाला मस्जिद की बनावट को देखकर वह काफी प्रभावित नजर आए है। वह बढ़ी मस्जिद भी पहुंचे, इस दौरान उन्होंने इमारतों के इतिहास के बारे में जाना और इन इमारतों पर नक्काशी भी देखी l
उन्होंने कहा कि भारत में ऐतिहासिक विरासत अद्भुत है और इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है l उन्होंने जौनपुर दौरे को सफल बताया l इसके बाद जामा मस्जिद, लाल दरवाजा और शाही ब्रिज देखें।
इमैनुएल लेनैन भारत में फ्रांस के राजदूत हैं। उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। सुबह वह प्रयागराज से जौनपुर पहुंचे। प्रोटोकॉल के मुताबिक सबसे पहले वह जौनपुर की प्रसिद्ध अटाला मस्जिद पहुंचे। अटाला मस्जिद के बाद बड़ी मस्जिद ( जामा मस्जिद), ऐतिहासिक लाल दरवाजा और विश्व प्रसिद्ध शाही पुल (अकबर ब्रिज) की खूबसूरती का लुफ्त उठाएंगे।फिर वो सड़क मार्ग से वाराणसी जाएंगे।