Uttar Pradesh

यूपी: गोरखपुर पुलिस और बिहार के कुख्यात बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तीन पुलिसकर्मी के साथ चार बदमाश गोली से हुये घायल

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार तड़के कैंट इलाके में पुलिस और बिहार के कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। रुकने का इशारा करते ही बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और चार बदमाशों के पैर में गोली लग गई। हालांकि, इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। बदमाशों की गोली से केंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी है।

एसएसपी डॉ. विपिन तांडा ने बताया कि कैंट इलाके के मोहद्दीपुर चौराहे पर इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय अपने हमराहियों के साथ रात तीन बजे गश्त पर थे। तभी दो बाइक से चार बदमाश तेजी से आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। भागने के दौरान वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। कैंट इंस्पेक्टर ने स्वाट टीम, एसओजी व अन्य थानों की फोर्स को सूचना दी और बदमाशों का पीछा करने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर छावनी स्टेशन के पास जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू की। इसके बाद पुलिस की गोली से चारों बदमाश घायल हो गए। वहीं बदमाशों की गोली से तीन पुलिसवाले भी घायल हो गए। सभी का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल 9 एमएम, तीन खोखा व एक कारतूस, एक 315 बोर का कट्टा, एक खोखा व एक कारतूस 315 बोर, विभिन्न थाना क्षेत्रों से लूट के 55,000 रुपये, लूट में प्रयोग किए गए तीन मोबाइल, गाड़ी की डिग्गी तोड़ने का लोहे का नुकिला उपकरण, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच मे सामने आया है कि चारो बदमाश पूर्व मे देवरिया जिले में जेल जा चुके हैं। वे बिहार के कटिहार क्षेत्र से गोरखपुर व पूर्वांचल के विभिन्न जिलों मे आकर लूट  की घटना को अंजाम देते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद वे तुरंत बिहार लौट जाते हैं। इन लोगों ने गोरखपुर में चार घटनाओं को अंजाम दिया था। इनका बहुत बड़ा गैंग है। पुलिस इनके बारे में और भी जानकारी जुटा रही है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top