Uttar Pradesh

ERRA NEWS EXCLUSIVE: सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने चौक नगर पंचायत के सोनड़ी माता स्थान पर वनटांगिया ग्राम हथियाहवा, बलुवाहिया के 491 बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री वितरित की।

महाराजगज 8 सितम्बर।

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने चौक नगर पंचायत के सोनड़ी माता स्थान पर वनटांगिया ग्राम हथियाहवा, बलुवाहिया के 491 बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री वितरित की। उन्होने बाढ़ पीड़ितो से कहा कि समय से व ठीक ढंग से राहत सामग्री पहुंचे इसके लिए प्रदेश सरकार गम्भीर है। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या में सरकार उनके साथ है। बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या में सरकार उनके साथ है। बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी बाढ़ पर निगाह रखे हैं।उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह आपकी मदद को तैयार है। जिनका घर डूब गया है उनको प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। फसल का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने पर्याप्त धन दिया है, पैसे की कमी राहत कार्य में आड़े नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से जो भी प्रभावित हैं उनके प्रति मेरी संवेदना है। पीड़ितों को तत्काल प्रभाव से सहयोग व सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि पशुओं को भी कोई कठिनाई न हो इसके लिए चारा की उपलब्धता सुनिश्चित कर चारा का इंतजाम भी प्रशासन ने किया है।उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद जो भी नुकसान हुआ है उसे ठीक कराया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुच रही है और दवाइया वितरित की जा रही है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख मिठौरा राम हरख गुप्ता, तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर तहसीलदार विवेकानंद दुबे, कानूनगो राम सजीवन वर्मा, जनकराज प्रजापति, अमीन विजय तिवारी, लेखपाल अमित कुमार पटेल,, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राधारमण शुक्ला, वीरेंद्र लोहिया ,अशोक विश्वकर्मा, मुंद्रिका हिंदुस्तानी ,रमेश निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र भारती, आदि लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top