Uttar Pradesh

ERRA NEWS EXCLUSIVE: रायबरेली में प्रियंका गांधी के आगमन से पूर्व दिखी कांग्रेसियों की गुटबाजी

रिपोर्ट सन्दीप मिश्र

रायबरेली राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जनपद पहुंचने पर जहां कांग्रेसी एकजुट होने का परिचय दे रहे थे वही उनके स्वागत को लेकर कांग्रेसियों में आपसी भिड़ंत भी देखने को मिली । काफी लंबे समय के बाद गांधी परिवार से प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंच रही है। जिसको लेकर कांग्रेसी उत्साहित तो हैं परंतु गुटबाजी भी नहीं छिपी दिखाई दे रही है। यही कारण है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी का गृह जनपद होने के बाद भी यहां पर कांग्रेस का वही हाल है जो अन्य जनपदों के जैसी ही दिखाई दे रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top