Uttar Pradesh

ERRA NEWS EXCLUSIVE: योगी आदित्यनाथ सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े सरकारी पदों को भरने की कवायद शुरू करने के क्रम में आज

महाराजगज 12 अगस्त।

उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े सरकारी पदों को भरने की कवायद शुरू करने के क्रम में आज निष्पक्ष एवम पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालयो के लिए 2,846 नव चयनित प्रवक्ताओं एवम सहायक अध्यापकों का ऑनलाइन पदस्थापना एवम नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यालय स्थित बुद्धा सभागार में 20 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया । इस अवसर पर प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने नव चयनित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहाकि यूपी सरकार मिशन रोजगार को रफ्तार देने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से चयनित प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है।

बिना सिफारिश बिना दलाली के नियुक्ति हुई। पारदर्शी व्यवस्था के साथ मनचाहे स्थान पर नियुक्ति हुए। साढ़े चार वर्षों में 1.5लाख शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर पारदर्शी व्यवस्था के साथ भर्ती की गई। नई शिक्षा प्रणाली शिक्षा में आमूल चूल परिवर्तन करने व शिक्षण संस्थाओं को निखारने में मील का पत्थर साबित होगी।

 

पूर्व की सरकारों में भ्र्ष्टाचार ,वंशवाद नई गाथा लिख रहा था ,युवाओ के भविष्य केके साथ खिलवाड़ किया जाता था। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी थी, प्रदेश में निवेश का वातावरण नही था। माफिया राज था।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कोई योगदान नही था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में सत्ता संभाली तो विरासत में भय, भूख, भ्रष्टाचार, अत्याचार ,डगमगाई अर्थव्यवस्था मिली। किन्तु योगी जी के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने वातावरण व परिस्थितियों को बदला ,निवेशकों को उत्तर प्रदेश भाने लगा , अपराधी प्रदेश से भाग गए, भ्रष्टाचार ,अत्याचार ,माफिया राज का सफाया हुया और आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की श्रेणी में खड़ा है।

जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने सभी नव चयनित शिक्षकों को शुभकामनाये देते हुए कहाकि शिक्षक की भूमिका राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक सिंह ने अतिथियो का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट साई तेजा सीलम , केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्र, जिला सूचनाधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, नंदू दुबे, संजीव शुक्ल के अलावा नव चयनित शिक्षक उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top