International

लड़कियों को अंतरिक्ष विज्ञान की ओर आकर्षित करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने की ये पहल

इटली की अंतरिक्ष यात्री समांथा क्रिस्टोफोरेटी जैसी एक बार्बी गुड़िया को जीरो ग्रैविटी फ्लाइट पर भेजा गया। लड़कियों को अंतरिक्ष विज्ञान की ओर आकर्षित करने के लिए यह प्रतीकात्मक कदम उठाया गया। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक गुड़िया को जीरो ग्रैविटी फ्लाइट की सैर कराई है। 4-10 अक्टूबर तक विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जा रहा है, जिस मौके पर यह विशेष फ्लाइट आयोजित हुई।

अंतरिक्ष की सैर पर गई बार्बी गुड़िया विश्व रिकॉर्ड धारी इतालवी अंतरिक्ष यात्री समांथा क्रिस्टोफोरेटी का रूपांतरण है। इस पूरी कवायद का मकसद बच्चियों और लड़कियों को साइंस, तकनीक, गणित और इंजीनियरिंग जैसे विषय अपनाकर अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top