India

EV चार्जिंग स्टेशन: जियो-बीपी लगाएगी नेक्सस के 17 मॉल में 24X7 ईवी चार्जिंग स्टेशन, जाने पहले चरण में किन शहरों में की जाएगी स्थापना

EV चार्जिंग स्टेशन: नेक्सस मॉल देश के सबसे बड़े मॉल चेन में शामिल है। ब्लैकस्टोन समूह की रिटेल पोर्टफोलियो शाखा नेक्सस मॉल ने इलेक्ट्रिक वाहन के रोल-आउट के लिए जियो-बीपी के साथ अपने पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत नेक्सस मॉल्स में दो और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जियो-बीपी के 24X7 अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिसे 13 शहरों में नेक्सस के 17 मॉल्स में लगाए जाएंगे।

जियो-बीपी ने एक बयान में कहा में कहा कि साझेदारी के तहत भारत के 13 शहरों में स्थित 17 नेक्सस मॉल्स में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और बैटरी रोल आउट स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन चार्जिंग स्टेशनों पर दो और चार पहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। खास बात यह होगी कि इनका 24 घंटे इस्तेमाल किया जा सकेगा।

बयान में कंपनी ने बताया है कि पहले चरण में ये चार्जिंग स्टेशन नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद स्थित नेक्सस मॉल में उपलब्ध होंगे। ये चार्जिंग स्टेशन जून 2022 से चालू हो जाएंगे। जियो-बीपी की इस पहल से ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) मूल्य श्रृंखला के सभी हितधारकों को फायदा होगा। पिछले साल कंपनी ने भारत के दो सबसे बड़े ईवी चार्जिंग हब को बनाया और उन्हें लॉन्च किया था।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top