India

‘हर घर तिरंगा’: राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया…देशद्रोही संगठन के लोग, बाइक रैली में नहीं शामिल हुआ विपक्षी सांसद

‘हर घर तिरंगा’: केंद्र सरकार, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर ‘तिरंगा’ फहराया जाएगा। हालांकि अभी से ही देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। पर अब मोदी सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।

भाजपा जहां इस अभियान के जोर-शोर से प्रचार में जुट गई है, तो कांग्रेस ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। इस पर तरह-तरह के सवाल भी खड़े होने लगे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने वालों को द्रेशद्रोही संगठन का बताया है।

राहुल गांधी ने कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग में तिरंगे के साथ तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा, कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई। इतिहास गवाह है, ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। आज़ादी की लड़ाई से ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा की ओर से बाइक रैली निकाली गई थी। इस रैली में सरकार के कई बड़े मंत्री भी शामिल हुए। लेकिन रैली को लेकर सियासत उस समय तेज हो गई जब इसमें विपक्ष का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। सरकार ने कहा कि तिरंगा पूरे देश का है इसलिए इसमें राजनीति करना कहां तक सही है। इस पर केंद्र सरकार का कहना है कि हमने आह्वान किया था कि इस रैली में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद शामिल हों, लेकिन विपक्ष का एक भी नेता शामिल नहीं हुआ।

Most Popular

To Top