India

अग्निपथ स्कीम: अग्निपथ योजना के बारे में स्पष्टता के उद्देश्य से आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता मे रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक

अग्निपथ स्कीम: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता मे रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति अग्निपथ योजना के बारे में स्पष्टता के उद्देश्य से आज एक बार फिर अहम बैठक करने जा रही है। बैठक में राज्यमंत्री अजय भट्ट, तीनों सेना प्रमुख और रक्षा सचिव उपस्थित रहेंगे।

यह रक्षा मंत्रालय की ओर से की गई निजी पहल है ताकि अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष के डर को दूर किया जा सके और इसका स्पष्ट राजनीतिक हल निकल सके। आगामी मानसून सत्र से ठीक पहले संसद के विभिन्न सदस्यों के सामने तथ्य रखने के संदर्भ में यह बैठक महत्वपूर्ण है। मल्लिकार्जुन खड़गे, मनीष तिवारी, सुप्रिया सुले, पी विल्सन सहित संसद के कई वरिष्ठ सदस्य इस समिति का हिस्सा हैं।

सूत्रों ने बताया कि “बहुत जल्द संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है और विपक्षी दल इस विशेष मुद्दे को जरूर उठाएंगे और उनकी कोशिश रहेगी कि हंगामा पैदा करें। इसलिए यह पहल रक्षा मंत्री द्वारा की गई है ताकि विपक्ष के मुद्दों और अग्निपथ योजना के बारे में जो कुछ पूछा जाए उसे लेकर स्पष्टता प्रदान की जा सके।”

अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून, 2022 को की गई थी। योजना के तहत अब सेना के तीनों अंगों में चार सालों के लिए भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दो जुलाई को रक्षा मंत्रालय की घोषणा के अनुसार, भारतीय सेना और नौसेना ने अग्निवीर कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत सेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के लिए अग्निवीरों को सूचीबद्ध किया जाएगा।

योग्यता, तत्परता और चिकित्सा फिटनेस के आधार पर उनमें से 25 प्रतिशत तक को चार साल के बाद नियमित सेवा में बनाए रखा जा सकता है या फिर से सूचीबद्ध किया जा सकता है। बाकी बचे 75 फीसदी अग्निवीरों 11-12 लाख रुपये के “सेवा निधि” पैकेज देकर रिटायर कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें उनके दूसरे करियर के लिए बैंक ऋण और कौशल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। अब तक इस योजना के तहत वायुसेना को भर्ती के लिए 7,49,899 आवेदन मिले हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top