फॉर्च्यून इंडिया सूची: फॉर्च्यून इंडिया की ओर से जारी भारत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में इसका खुलासा हुआ है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देश की सबसे शक्तिशाली महिला हैं, जबकि रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी दूसरे स्थान पर हैं। इस सूची में विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन तीसरे, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ चौथे और भारत बायोटेक की सह-संस्थापक एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला पांचवें स्थान पर हैं।
शीर्ष-10 में ये महिला दिग्गज भी नंबर नाम पद
6. अरुंधति भट्टाचार्या चेयरपर्सन, सेल्सफोर्स इंडिया
7. गीता गोपीनाथ मुख्य अर्थशास्त्री, आईएमएफ
8. टेसी थॉमस महानिदेशक, एयरोनॉटिक्स सिस्टम्स, डीआरडीओ
9. रेखा एम मेनन चेयरपर्सन, एक्सेंचर इंडिया,
10. रेड्डी सिस्टर्स अपोलो हॉस्पिटल्स
रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की निदेशक इशा अंबानी सबसे कम उम्र की सबसे शक्तिशाली महिला हैं। उनकी उम्र 30 साल है। इस मामले में बायजू की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ (35) दूसरे स्थान पर हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (39) तीसरे स्थान पर हैं।
अमेजन प्राइम वीडियो की हेड ऑफ इंडिया ओरिजनल्स अपर्णा पुरोहित (42) और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की प्रवर्तक अमीरा शाह (42) चौथी सबसे कम उम्र की शक्तिशाली महिलाएं हैं। जूम वीडियो कम्युनिकेशंस की सीओओ अपर्णा बावा (43) पांचवें स्थान पर हैं।
